ट्रंप–जेलेंस्की की मुलाकात से पहले रूस का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव दहली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए भारत सहित कई देश कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच रूस ने अपनी सैन्य ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला कर दिया।

27 दिसंबर की रात रूस ने कीव पर भारी मिसाइल हमले किए और साथ ही ड्रोन भी दागे, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल, चार इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल और कई कैलिबर क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। राजधानी के अलावा कीव ओब्लास्ट क्षेत्र में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

हमलों के कारण कीव से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ब्रावरी शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। कीव के मेयर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की पुष्टि करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों और शेल्टर में जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय है और लगातार खतरा बना हुआ है।

यूक्रेनी वायुसेना ने भी आपात चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कीव और आसपास के इलाकों में ड्रोन हमले की आशंका बनी हुई है। कई क्षेत्रों में ड्रोन की गतिविधि देखी गई है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें