अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक के भेष में आए एक गिरोह ने सेल्समैन का ध्यान भटकाया, जबकि उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय बच्चे ने मौके का फायदा उठाकर करीब 3.13 लाख रुपये के सोने के गहने चुरा लिए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

