कच्छ के सफेद रण में वर्ष 2025 के आख़िरी सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा, देश-विदेश के सैलानी हुए मंत्रमुग्ध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के कच्छ जिले में स्थित धोरडो के सफेद रण में वर्ष 2025 के अंतिम सूर्यास्त ने देश-विदेश से आए हजारों पर्यटकों को भावविभोर कर दिया। 31 दिसंबर की शाम करीब 40 से 50 हजार सैलानियों ने इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए सफेद रण का रुख किया और नए साल 2026 का स्वागत किया।

रणोत्सव, पर्यटन विकास और “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा” जैसे लोकप्रिय संदेशों के चलते कच्छ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। भारी पर्यटक आवक के कारण 14 जनवरी तक होटल, गेस्टहाउस, धर्मशालाएं और टेंट सिटी पूरी तरह हाउसफुल हो गई हैं, जबकि कई स्थानों पर कमरे के किराए भी काफी बढ़ गए हैं।

धोलावीरा, मांडवी बीच, भुज के ऐतिहासिक महल और मंदिरों में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। सफेद रण से देखा गया भारत का अंतिम सूर्यास्त (शाम 6:14 बजे) सैलानियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गया। कई पर्यटकों ने इसे अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक बताया।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें