टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे ग्रुप मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को दिल्ली पहुंची और मुख्य कोच गौतम गंभीर के आवास पर विशेष डिनर में शामिल हुई। कोच गंभीर ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए यह आयोजन किया ताकि वह नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले एकजुटता और मनोबल बढ़ा सकें। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस अवसर पर मौजूद रहे। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है और अब नामीबिया के खिलाफ फिर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
