संसद प्रश्न: महासागर अवलोकन नेटवर्क और पूर्वानुमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलावा, महासागर अवलोकन प्रणालियों की तैनाती, सेवा और रखरखाव के लिए मानसून से पहले और बाद में नियमित अनुसंधान पोत यात्राओं को संस्थागत रूप दिया गया है। राष्ट्रीय महासागर अवलोकन नेटवर्क के सतत संचालन, रखरखाव और विस्तार को सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईओ), राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) और अन्य भागीदार संस्थानों के साथ सहयोग को भी मजबूत किया गया है।

महासागर अवलोकन नेटवर्क से प्राप्त वास्तविक समय के अवलोकन भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) को मिलते हैं और मौसम एवं महासागर पूर्वानुमानों को बेहतर बनाने के लिए परिचालन महासागर एवं संयुक्त वायुमंडल-महासागर पूर्वानुमान प्रणालियों में समाहित किए जाते हैं। इन अवलोकनों के समावेश से 2014 की तुलना में तरंग पूर्वानुमान की सटीकता में लगभग 43 प्रतिशत का सुधार हुआ है, और पांच दिवसीय पूर्वानुमान अवधि में निरंतर सुधार देखा गया है। उन्नत अवलोकन नेटवर्क ने तटीय पूर्वानुमान प्रणालियों को भी लगभग 70 प्रतिशत की सटीकता तक पहुंचने में सक्षम बनाया है। इसके अतिरिक्त, सुनामी बुऑय, ज्वार गेज, जीएनएसएस रिसीवर और तीव्र गति त्वरणमापी से प्राप्त अवलोकन आईएनसीओआईएस को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, सुनामी उत्पन्न करने वाले भूकंप के बाद निर्धारित 10 मिनट की समय सीमा के भीतर सुनामी संबंधी चेतावनी जारी करने में सक्षम बनाया हैं। वास्तविक समय के समुद्री प्रेक्षणों को आईएनसीओआईएस ग्लोबल ओशन डेटा एसिमिलेशन सिस्टम (आईएनसीओआईएस-जीओडीएस) में समाहित किया जाता है, जो मौसमी और विस्तारित अवधि के पूर्वानुमानों के लिए उपयोग किए जाने वाले युग्मित पूर्वानुमान प्रणाली (सीएफएस) और चक्रवात पूर्वानुमान के लिए उपयोग किए जाने वाले हरिकेन वेदर रिसर्च एंड फोरकास्टिंग (एचडब्ल्यूआरएफ) मॉडल के लिए प्रारंभिक समुद्री परिस्थितियां प्रदान करता है। इन डेटा एसिमिलेशन प्रणालियों ने मानसून, चक्रवात और समुद्री स्थिति के पूर्वानुमान में देश की क्षमताओं को काफी मजबूत किया है।

यह जानकारी पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें