बेटे की चाहत में मां बनी कातिल, 6 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या; हिंदी बोलने से थी नाराज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने बेटे की चाहत और मानसिक तनाव के चलते अपनी 6 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला बेटी के होने से नाखुश थी और इस बात से भी परेशान रहती थी कि बच्ची मराठी नहीं, बल्कि केवल हिंदी बोलती थी। पहले बीमारी का बहाना बनाकर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें