अहमदाबाद पुलिस में ड्यूटी के दौरान समय पर मौजूद न रहने की शिकायतों पर सख्ती बरती गई है। पुलिसकर्मियों की कामचोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने ‘प्रमाण’ नाम की पुलिस रोल कॉल एंड मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च की है।
यह ऐप 1 जनवरी 2026 से अहमदाबाद ट्रैफिक विभाग के सभी 14 पुलिस स्टेशनों में लागू की जाएगी। ऐप के जरिए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी शुरू करते समय पंच-इन और ड्यूटी खत्म होने पर पंच-आउट करना अनिवार्य होगा। सिंगल लॉगिन सिस्टम और फेक जीपीएस पर रोक के चलते कर्मचारी केवल वास्तविक ड्यूटी स्थल से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इस प्रणाली से पुलिस स्टाफ की दैनिक और मासिक शिफ्ट व्यवस्था भी डिजिटल रूप से तय की जाएगी।
अब ड्यूटी स्थल पर हाज़िरी अनिवार्य, अहमदाबाद पुलिस की नई ऐप खोलेगी पोल
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
