प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई। वे भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से वे हमारी वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहयोग प्रदान करते हैं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हैं और निवेशकों में विश्वास जगाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उनके प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने में सहायक हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें