रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 30 जुलाई, 2026 को तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों को सम्मानित किया, जो भारतीय सेना के नौकायन पोत (आईएएसवी) त्रिवेनी से प्रथम त्रि-सेवा पूर्ण महिला समुद्री यात्रा ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को सफलतापूर्वक पूरा करके घर लौटी हैं। नई दिल्ली में इन महिला अधिकारियों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार महासागरों में लगभग 25,500 समुद्री मील की 314 दिनों की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने में टीम के साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने इस अभियान को नारी शक्ति का प्रमाण और तीनों सेना की एकता तथा उनमें तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, जो प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करेगा।
रक्षा मंत्री ने पहली बार त्रि-सेवा पूर्ण महिला समुद्री यात्रा अभियान को पूरा करने पर आईएएसवी त्रिवेनी के चालक दल को सम्मानित किया
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
