विशेष अभियान 6 के दौरान सैन्य विभाग ने 2.46 लाख से अधिक फाइलों की समीक्षा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षा मंत्रालय के सैन्य विभाग की ओऱ से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान-6 कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सामान्य स्वच्छता अभियान, बेहतर स्थान प्रबंधन, कबाड़ का निपटान, अभिलेखों को छांटना और उपलब्ध स्थानों का सौंदर्यीकरण करके स्वच्छ कार्यस्थल तथा आसपास के वातावरण को कार्य के अनुकूल बनाना है।

अभियान के पहले दो हफ्तों के दौरान, 24.6 लाख से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई है, 3,553 अभियान स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं और 158 नियमों की समीक्षा करके उन्हें सरल बनाया गया है। अब तक स्क्रैप के निपटान से 50.60 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान की प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक शिकायतों के लंबित मामलों को कम करने, सांसदों, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस अभियान में देश भर के रक्षा बलों और रक्षा प्रतिष्ठानों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों श्री प्रल्हाद जोशी और श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया; इस लेख में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण समृद्धि को आगे बढ़ाने में कृषि-वोल्टेइक तकनीकों की क्षमता का उल्‍लेख किया गया है

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया; लेख में कृषि को बदलने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी और अनुसंधान की भूमिका का उल्‍लेख