बठिंडा स्थित अल्ट्राटेक के 217 कर्मचारियों के लिए 3.36 करोड़ रुपए के समझौते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के अधीन जालंधर स्थित सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के प्रभावी सुलह प्रयासों के परिणामस्वरूप, 14 अक्टूबर 2026 को बठिंडा स्थित अल्ट्राटेक के प्रबंधन और श्रमिक संघों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। श्रमिकों के कल्याण और सौहार्दपूर्ण औद्योगिक सम्बंधों की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारतीय  ट्रेड यूनियन केंद्र (सीआईटीयू) और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) के साथ संपन्न हुए समझौतों से अगले पांच वर्षों में 217 श्रमिकों को लगभग 3.36 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलने की आशा है।

समझौतों की एक प्रमुख विशेषता यह है कि सम्बंधित समझौतों की शर्तों के अनुसार, सहमत लाभों को वर्ष की दूसरी तिमाही से पूर्वव्यापी रूप से लागू करने का प्रावधान है। ये समझौते रचनात्मक संवाद और प्रबंधन तथा श्रमिक प्रतिनिधियों के सहयोग से संभव हुए हैं। इसमें जालंधर स्थित मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) की सक्रिय भागीदारी रही। ये सफल समाधान पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान प्राप्त करने और सामूहिक सौदेबाजी को बढ़ावा देने में प्रभावी सुलह के महत्व का उदाहरण है।

यह उपलब्धि श्रमिकों के हितों की रक्षा करने, औद्योगिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को सुगम बनाने, निष्पक्ष श्रम तौर-तरीकों को बढ़ावा देने और रचनात्मक संवाद और प्रभावी सुलह के माध्यम से सौहार्दपूर्ण औद्योगिक सम्बंधों को मजबूत करने के प्रति केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री