प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) में भारत के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मिशन भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम नाविक को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण प्रयास है। बेहतर क्षमताओं से सुसज्जित एनवीएस-03 आवश्‍यक तकनीक में भारत की आत्मनिर्भरता की कोशिश को और आगे बढ़ाएगा और नागरिकों के फ़ायदे के लिए नेविगेशन सेवाओं को मज़बूत करेगा।

श्री मोदी ने भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की लगन और योग्‍यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी निरंतर उपलब्धियां देश को गर्व महसूस कराती हैं।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ 18 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।

यह मिशन हमारे स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम नाविक को मज़बूत करने की दिशा में एक  महत्‍वपूर्ण प्रयास है। बेहतर क्षमताओं से सुसज्जित एनवीएस-03 आवश्‍यक तकनीक में आत्मनिर्भरता की हमारी कोशिश को आगे बढ़ाएगा और हमारे लोगों को फ़ायदा पहुँचाने वाली नेविगेशन सेवाओं को बढाएगा।

हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की लगन और योग्यता हमारे देश को गर्व महसूस कराती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ‘विशेष अभियान 6.0’ को और तेज किया; इसके तहत संस्थानों में साफ-सफाई, स्‍थायी अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्यालय वातावरण को बढ़ावा दिया

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ‘विशेष अभियान 6.0’ को और तेज किया; इसके तहत संस्थानों में साफ-सफाई, स्‍थायी अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्यालय वातावरण को बढ़ावा दिया