अमेरिका ने बदल दिया PoK-आक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाने वाला पोस्ट, भू-राजनीति में चर्चा तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वह पोस्ट हटा दिया है जिसमें Pakistan-occupied Kashmir (PoK) और आक्साई चिन को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया था। यह नक्शा पहले भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के घोषणा के दौरान साझा किया गया था और उस समय यह कूटनीतिक नजरिए से काफी चर्चा में आया था क्योंकि दोनों विवादित क्षेत्र को बिना अलग चिन्ह के भारत की सीमा में दिखाया गया था — जो अमेरिका के पारंपरिक मानचित्र प्रस्तुतियों से अलग था।

हालाँकि, कुछ दिनों बाद यह पोस्ट अचानक हटाया गया, जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह कोई नीतिगत बदलाव था या फिर तकनीकी/कूटनीतिक विचारों के तहत लिया गया फैसला। इस घटनाक्रम ने भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा विवादों पर अमेरिका के रुख और भू-राजनीतिक संवेदनशीलताओं को लेकर नई बहस को जन्म दिया है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें