वडोदरा–दाहोद MEMU ट्रेन 28 दिनों के लिए अस्थायी रूप से रद्द, रोज़ाना यात्रियों को होगी परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे विभाग ने वडोदरा–दाहोद–वडोदरा के बीच चलने वाली MEMU ट्रेन (संख्या 69233/69234) को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 2 जनवरी से 30 जनवरी तक संचालित नहीं होगी। ट्रेन रद्द करने के पीछे रेलवे की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, जिससे इस रूट पर रोज़ाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले भी रथयात्रा के दौरान MEMU रेक को अन्य ज़ोन में भेजे जाने के कारण सेवा कई दिनों तक बाधित रही थी।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें