गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी को गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ और सर्च ऑपरेशन के बाद ED ने उन्हें हिरासत में लिया। एजेंसी आज उन्हें अहमदाबाद ग्रामीण की विशेष अदालत में पेश करेगी और आगे की जांच के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग करेगी। मामले में कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सुरेंद्रनगर भूमि घोटाला: ED ने डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी को किया गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड की मांग
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
