अहमदाबाद–मुंबई में बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की वजह जानकर पुलिस भी हैरान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक अपनी पत्नी की गंभीर किडनी बीमारी के इलाज के खर्च के चलते चोरी के रास्ते पर उतर गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी अहमदाबाद के अलावा राजकोट, मोरबी और मुंबई जैसे शहरों में भी वारदातों को अंजाम देते थे। नकली चाबियों की मदद से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही एलसीबी टीम ने कार्रवाई कर करीब 5.20 लाख रुपये का मुद्देमाल बरामद कर लिया। पुलिस ने साफ किया है कि हालात चाहे जैसे हों, अपराध को सही नहीं ठहराया जा सकता।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें