मुंबई के घाटकोपर के बाद अब गुजरात के राजकोट में भी फेरीवालों को लेकर विवाद गहरा गया है। लगातार अतिक्रमण से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को लाखाजीराज रोड स्थित सैकड़ों साल पुराने लाखाजीराज मार्केट को बंद रखने का फैसला किया। दोपहर 1 बजे तक चले इस बंद में करीब 1,500 व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों का आरोप है कि फेरीवालों के कारण ग्राहकों की आवाजाही बाधित होती है और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विरोध के दौरान सांगणवा चौक पर धरना भी दिया गया और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पूरे सप्ताह बाजार बंद रखने जैसा कड़ा कदम उठाया जा सकता है।
घाटकोपर की तर्ज पर राजकोट में भी फेरीवालों के खिलाफ व्यापारियों का मोर्चा, ऐतिहासिक बाजार बंद
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
