अहमदाबाद के बापूनगर में सनसनीखेज हत्या–आत्महत्या, पति-पत्नी के घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र बापूनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुजरात हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है, जबकि FSL की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें