चलती ट्रेन में रिटायर्ड ASI पर जानलेवा हमला, बदमाश लाइसेंसी रिवॉल्वर व मोबाइल लूटकर फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

राजकोट के पास जामनगर से अहमदाबाद जा रही ट्रेन में गंभीर वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने जामनगर निवासी सेवानिवृत्त ASI धर्मेंद्रसिंह जाडेजा पर हमला कर उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और दो मोबाइल फोन लूट लिए। यह घटना ध्रोल और पधधरी के बीच हुई, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। घायल पूर्व अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही RPF और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं चलती ट्रेन में हथियार लूट की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें