सूरत शहर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अलथाण इलाके के एक मेडिकल स्टोर में देर रात तीन चोरों ने शटर और कांच के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान से 48 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, साथ ही कंडोम का पैकेट और छह चॉकलेट बार भी लेकर फरार हो गए।
घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है, जब आरोपी लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद दुकान में घुसे और महज 5 मिनट में चोरी कर निकल गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, चोरों की कार्यप्रणाली से लगता है कि वे पहले से रेकी कर आए थे। अलथाण पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गजब की चोरी! सूरत में मेडिकल स्टोर से नकदी के साथ कंडोम और चॉकलेट भी ले उड़े चोर
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
