अहमदाबाद में 9.15 लाख मतदाताओं की मैपिंग अब भी अधूरी, फाइनल वोटर लिस्ट से पहले तेज जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अहमदाबाद में बड़ी संख्या में मतदाताओं की मैपिंग अधूरी होने का मामला सामने आया है। शहर में करीब 9.15 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें अनमैप्ड श्रेणी में रखा गया है। एसआईआर प्रक्रिया से पहले अहमदाबाद में कुल 46.70 लाख मतदाता थे, जिनमें से 12.32 लाख से अधिक नाम स्थानांतरण, मृत्यु और अनुपस्थिति जैसे कारणों से ड्राफ्ट सूची से हटाए गए
अधिकारियों के अनुसार, बीएलओ पर अधिक कार्यभार और 2002 की पुरानी मतदाता सूची में अधूरी जानकारी के कारण मैपिंग प्रक्रिया में देरी हुई। अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुपरवाइजर की निगरानी में अनमैप्ड मतदाताओं की जांच की जा रही है। जिन मतदाताओं की पहचान और मैपिंग पूरी होगी, उनके नाम फाइनल वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। अहमदाबाद सहित पूरे राज्य की फाइनल मतदाता सूची फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें