अहमदाबाद में मेडिकल आधार पर मिलने वाली शराब (हेल्थ) परमिट की संख्या में चौंकाने वाला इजाफा दर्ज किया गया है। नई और रिन्यूअल फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के बावजूद, एक ही साल में शहर में शराब परमिट धारकों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सिविल अस्पताल ने वर्ष 2025 में शराब परमिट फीस से रिकॉर्ड 5.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। 19 नवंबर 2025 से फीस बढ़ने के बाद यह आय आने वाले वर्ष में और बढ़ने की संभावना है। अनिद्रा और तनाव जैसी बीमारियों के आधार पर परमिट दी जाती है। पुरुषों के साथ-साथ महिला परमिट धारकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। परमिट फीस से होने वाली आय ‘रोगी कल्याण समिति’ को जाती है, जिससे सिविल अस्पताल को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
महंगी हुई ‘शराब’ की परमिट! 25% फीस बढ़ने के बावजूद अहमदाबाद में तीन गुना बढ़ी संख्या
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
