मुंबई में टैक्सी ड्राइवर ने 400 मीटर की दूरी के लिए अमेरिकी पर्यटक से ₹18,000 वसूले, पुलिस ने गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुम्बई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक टैक्सी ड्राइवर पर आरोप है कि उसने केवल 400 मीटर की दूरी के लिए एक अमेरिकी महिला पर्यटक से भारी किराया यानी ₹18,000 लिया। दावा है कि ड्राइवर ने महिला को सीधे होटल न ले जाकर अंधेरी ईस्ट के आसपास लंबे मार्ग पर घुमाया और फिर महंगा किराया वसूला। पीड़ित महिला ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद मामला सुर्खियों में आया और सहार पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर टैक्सी जब्त कर ली है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य व्यक्ति की तलाश भी कर रही है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें