टी20 वर्ल्ड कप 2026: अमेरिका क्रिकेट टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित, मोनांक पटेल कप्तान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय मूल के मोनांक पटेल को कप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जैसे पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर शेहान जयसूरिया और अमेरिका के लिए पदार्पण कर सकते खिलाड़ी मोहम्मद मोहसिन व शुभम रंजने। USA को ग्रुप A में रखा गया है जहाँ उसका सामना मेजबान भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों से होगा। अमेरिका ने पिछले संस्करण में पाकिस्तान को हराकर खासी चर्चा बटोरी थी और इस वर्ल्ड कप में भी उसका प्रदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें