प्रधानमंत्री ने तिरु भरतिराजा के निधन पर दुख व्यक्त किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तिरु भरतिराजा जी के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सिनेमा जगत की एक महान हस्ती बताया, जिनके कार्यों ने तमिल सिनेमा को नया स्वरूप दिया।

श्री मोदी ने कहा कि ग्रामीण जीवन प्रस्तुत करने का उनका तरीका विशेष रूप से सराहनीय था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं तिरु भरतिराजा के परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं और वे ओम शांति की प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

“तिरु भरतिराजा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कार्यों ने तमिल सिनेमा को नया रूप दिया। विशेष रूप से ग्रामीण जीवन का उनका चित्रण उल्लेखनीय था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें