एनसीसी की 20 महिला कैडेटों ने ‘अपराजिता – परांग ला 2026’ उच्च ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक को सफलतापूर्वक पार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की प्रमुख साहसिक गतिविधि, अखिल भारतीय बालिका अधिक ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक ‘अपराजिता – परांग ला 2026’ अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने पर 16 सितंबर, 2026 को लद्दाख के करज़ोक में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला ने दल का स्‍वागत किया। इस अभियान के दौरान देश भर से चयनित 20 एनसीसी बालिका कैडेटों की टीम ने हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ने वाले परांग ला दर्रे (5,578 मीटर) को पार किया।

यह दल लगभग 250 किलोमीटर की दूरी 30 दिनों में तय करते हुए कठिन मार्ग ग्लेशियरों, बर्फ के मैदानों और नदी घाटियों सहित उच्च-ऊंचाई वाले इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों, प्रशिक्षकों, चिकित्सा कर्मचारियों और सहायक कर्मियों के साथ, टीम ने हिमाचल प्रदेश के किब्बर से लद्दाख के करज़ोक तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस यात्रा को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 18 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने अभियान के सफल समापन पर कैडेटों और स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम वर्क और सहनशक्ति विकसित करने में योगदान देती हैं।

इस ट्रेक का आयोजन युवा महिलाओं को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और चुनौतीपूर्ण अधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया था। इसका एक अन्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से कैडेटों को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना भी था।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम: ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन होंगे

पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे : योजना के तहत 30 लाख कारीगर पंजीकृत हुए पीएम विश्वकर्मा की तीसरी वर्षगांठ 17 सितंबर 2026 को कोलकाता में मनाई जाएगी केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी समारोह में उपस्थित रहेंगे

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए स्वच्छ सेवा आंकालन का शुभारंभ किया ग्रामीण स्वच्छता सेवाओं के वितरण के आकलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर वार्षिक डिजिटल स्व-मूल्यांकन रूपरेखा सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए ग्राम सभा द्वारा सत्यापन

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत के नेट जीरो पोर्टल और एनएपीसीसी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वैच्छिक नेट ज़ीरो कार्रवाई को बढ़ावा देंगे और राष्ट्रीय जलवायु मिशनों की निगरानी को सुदृढ़ करेंगे

​​​​​​​भाषिनी, करंट एआई और कल्पा इंपैक्ट ने VYOMA इनोवेशन चैलेंज का समापन किया, भारत के लिए ओपन-सोर्स एआई समाधान दर्शाए आईआईआईटी-दिल्ली में आयोजित फाइनल में चार नवाचारों को मान्यता दी गई, 10 फाइनलिस्ट टीमों ने अपने प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया

​​​​​​​खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग विशेष अभियान 6 के लिए तैयार डीएफपीडी 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाएगा अभियान में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरे के निपटान और कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा