प्रधानमंत्री 17 सितंबर को नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम: ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन होंगे
पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे : योजना के तहत 30 लाख कारीगर पंजीकृत हुए पीएम विश्वकर्मा की तीसरी वर्षगांठ 17 सितंबर 2026 को कोलकाता में मनाई जाएगी केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी समारोह में उपस्थित रहेंगे
पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए स्वच्छ सेवा आंकालन का शुभारंभ किया ग्रामीण स्वच्छता सेवाओं के वितरण के आकलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर वार्षिक डिजिटल स्व-मूल्यांकन रूपरेखा सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए ग्राम सभा द्वारा सत्यापन
मत्स्य विभाग गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा देने और एक्सेस पास एवं एलओए धारकों के साथ बातचीत पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत के नेट जीरो पोर्टल और एनएपीसीसी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वैच्छिक नेट ज़ीरो कार्रवाई को बढ़ावा देंगे और राष्ट्रीय जलवायु मिशनों की निगरानी को सुदृढ़ करेंगे
भाषिनी, करंट एआई और कल्पा इंपैक्ट ने VYOMA इनोवेशन चैलेंज का समापन किया, भारत के लिए ओपन-सोर्स एआई समाधान दर्शाए आईआईआईटी-दिल्ली में आयोजित फाइनल में चार नवाचारों को मान्यता दी गई, 10 फाइनलिस्ट टीमों ने अपने प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया
एनसीसी की 20 महिला कैडेटों ने ‘अपराजिता – परांग ला 2026’ उच्च ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक को सफलतापूर्वक पार किया
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग विशेष अभियान 6 के लिए तैयार डीएफपीडी 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाएगा अभियान में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरे के निपटान और कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा