उपराष्ट्रपति ने माता अमृतानंदमयी मठ की विभिन्न मानवीय पहलों का शुभारंभ किया
अम्मा एक चमत्कार हैं, उनका जीवन प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का संदेश है: उपराष्ट्रपति
तकनीकी प्रगति के साथ-साथ मानवता को संवेदनशीलता और करुणा की भी आवश्यकता है: उपराष्ट्रपति
सेवा की वास्तविक महानता मानव जीवन के परिवर्तन में निहित है: उपराष्ट्रपति
विकसित भारत एक समावेशी भारत होगा, जहां कोई भी पीछे नहीं छूटेगा: उपराष्ट्रपति
‘विकास भी, विरासत भी’ का सिद्धांत विकसित भारत की यात्रा का मार्गदर्शन करे: उपराष्ट्रपति
प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 2:52PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया।
