सुरेंद्रनगर में ED की बड़ी कार्रवाई: जिला कलेक्टर और डिप्टी मामलतदार के घर छापेमारी, भूमि घोटाले की जांच तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर राजेंद्र पटेल और डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी समेत NA शाखा से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। महाराष्ट्र, दिल्ली और बेंगलुरु से आई ED की टीमों ने सुबह से शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाकर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर की गई है। छापेमारी से पहले NA शाखा को भंग किए जाने से संदेह और गहरा गया है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें