महाराष्ट्र में NDA की खींचतान बरकरार, BJP के प्रस्ताव पर शिंदे सेना का सख्त रुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी द्वारा शिंदे गुट की शिवसेना को 50 से 90 सीटें देने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अब 112 सीटों की मांग सामने आई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि शिवसेना के पास 100 से ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हैं और कम सीटें मिलने पर पार्टी में असंतोष फैल सकता है। वहीं बीजेपी भी अपने रुख पर अडिग है और जरूरत पड़ने पर अकेले चुनाव लड़ने के ‘प्लान-B’ पर विचार कर रही है। ऐसे में BMC चुनाव से पहले NDA की एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें