असलाली-नारोल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, 20 साल के युवक ने गंवाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद के असलाली-नारोल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार उसके चार दोस्तों का चमत्कारिक रूप से बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें