सूरत के अलथाण इलाके में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने मासूम बेटे के साथ एक बहुमंज़िला इमारत की 14वीं मंज़िल से छलांग लगाने का प्रयास किया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

