उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के परिसर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एबीके बॉयज़ हाई स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक दानिश राव को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हमलावरों ने फायरिंग से पहले शिक्षक से कथित तौर पर कहा—“अब मुझे पहचान जाओगे।” घटना के बाद कैंपस में दहशत का माहौल है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

