राजकोट शहर में कुख्यात पेंडा गैंग ने एक बार फिर दहशत फैलाई है। वार्ड नंबर 12 के मीडिया सेल प्रमुख मयूर सिंधव की कार को गैंग के सदस्य यश उर्फ थोंडी रसिकभाई बकराणिया ने देर रात आग लगा दी। यह वारदात व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई बताई जा रही है और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि पेंडा गैंग पर पिछले 10 वर्षों में हत्या, हत्या की कोशिश, बलात्कार, आर्म्स एक्ट और दंगे समेत 70 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं।

