शेख हसीना के दुश्मन नंबर-1 की 17 साल बाद बांग्लादेश में वापसी, जानिए कौन हैं तारिक रहमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ढाका में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद अपने परिवार के साथ बांग्लादेश लौट आए हैं। लंदन से रवाना होकर उनकी फ्लाइट ढाका एयरपोर्ट पर उतरी, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

तारिक रहमान अपनी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान के साथ देश लौटे हैं। बेटी जैमा ने विमान के भीतर से तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “अपनी मातृभूमि बांग्लादेश लौटते हुए।” BNP ने ढाका में बड़े जनसमर्थन का आह्वान किया है और दावा किया जा रहा है कि लाखों समर्थक सड़कों पर उतर सकते हैं।

60 वर्षीय तारिक रहमान, जिन्हें बांग्लादेश में तारिक जिया के नाम से भी जाना जाता है, आगामी फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोपों के बाद वे वर्ष 2008 में देश छोड़कर लंदन चले गए थे।

शेख हसीना सरकार के पतन और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के गठन के बाद तारिक रहमान को सभी मामलों में राहत मिली, जिससे उनकी बांग्लादेश वापसी का रास्ता साफ हुआ। अब उनकी एंट्री को देश की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें