अहमदाबाद में वर्षों से चली आ रही बारिश के दौरान जलभराव और ड्रेनेज बैकफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 326 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 27 किलोमीटर लंबी वेस्टर्न ट्रंक मेन ड्रेनेज लाइन का आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। इस परियोजना से गोता, चांदलोडिया, बोपल, घुमा, थलतेज, बोडकदेव, वेजलपुर और सरखेज सहित करीब 20 लाख लोगों को मानसून में राहत मिलेगी। इसके साथ ही इस्कॉन से पकवान चौराहे तक विकसित किए गए पायलट स्ट्रेच को भी आम जनता के लिए खोला जाएगा, जिसमें फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

