ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि उनका देश अमेरिका, इज़रायल और यूरोपीय ताकतों के खिलाफ एक साथ युद्ध की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा स्तर पर भी लड़ी जा रही है। यह बयान ऐसे समय आया है जब इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक होने वाली है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर दुश्मनों ने युद्ध का रास्ता चुना, तो उन्हें पहले से ज्यादा कड़ा जवाब मिलेगा।

