बांग्लादेश में भारतीयों के खिलाफ उबाल, हादी के समर्थकों का 24 दिन का अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश में इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की हत्या के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इंकलाब मंच ने सरकार को 24 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए हादी हत्याकांड की सुनवाई पूरी कर दोषियों को सजा देने की मांग की है।

ढाका के शाहबाग इलाके में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच के सचिव अब्दुल्ला अल जब्बार ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों, मास्टरमाइंड और सहयोगियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही मंच ने बांग्लादेश में कार्यरत भारतीय नागरिकों के वर्क परमिट रद्द करने जैसी विवादास्पद मांग भी उठाई है।

इंकलाब मंच ने चेतावनी दी है कि यदि भारत बांग्लादेश में अपराध कर भागे आरोपियों को सौंपने से इनकार करता है, तो उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं, ढाका पुलिस के इस दावे को कि हादी हत्याकांड के आरोपी मेघालय सीमा के रास्ते भारत में घुसे हैं, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सिरे से खारिज कर दिया है। बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार करने से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें