सूरत शहर में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्र द्वारा महंगी मर्सिडीज कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। युवक ने सड़क पर कार को 360 डिग्री घुमाते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सूरत पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान युवक की पहचान जय दावड़ा के रूप में हुई, जो भगवान महावीर कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
सूरत में कॉलेज छात्र को मर्सिडीज से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
