पिता की डांट से आहत युवक ने चौथी मंज़िल से कूदकर दी जान, पूरी घटना CCTV में कैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरत के रामपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय युवक दानिश मोतीपानी ने अपने पिता द्वारा काम-धंधे को लेकर डांट लगाए जाने के बाद आवेश में आकर इमारत की चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, दानिश कुछ समय से बेरोज़गार था और इसी बात को लेकर पिता ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज़ होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। नीचे गिरते समय वह सड़क पर खड़े एक वाहन से टकराया, जबकि पास से गुजर रही एक महिला बाल-बाल बच गई। घटना के बाद लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें