‘अब चुनाव आयोग को भाजपा कार्यालय से काम करना चाहिए’, उद्धव गुट की महिला नेता ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माया हुआ है। इसी बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की वरिष्ठ महिला नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।


‘महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हो रहे हैं’ – प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के दौरान खुलेआम धांधली की जा रही है और राज्य चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा,

“महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह अंधा हो चुका है। नगर निगम चुनावों में खुलेआम गड़बड़ियां हो रही हैं। ऐसे चुनाव आयोग को बंद कर देना चाहिए। अब तो चुनाव आयोग को भाजपा कार्यालय से ही काम करना चाहिए।”


चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर नगर निगम चुनावों के दौरान खुलेआम धमकियां दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।


इंदौर की घटना पर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का भी जिक्र किया और मध्य प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि,

“इंदौर की घटना पूरे देश के लिए शर्मनाक है। इस मामले में जितनी सख्त कार्रवाई हो सकती है, उतनी होनी चाहिए।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में पहले कफ सिरप से हुई मौतों के मामलों को दबाने की कोशिशें की गई थीं, और अब इंदौर की घटना में भी सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें