एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता अजीत पवार का आज सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वह स्थानीय चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे जब उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया और आग पकड़ ली। इस हादसे में अजीत पवार के अलावा विमान में सवार अन्य लोग भी मारे गए, जिससे महाराष्ट्र और देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी। पवार ने लंबे समय तक राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनके निधन को भारी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें