चार धाम मंदिरों में अब हिंदुओं के साथ साथ सिख, बौद्ध और जैनों को भी प्रवेश की अनुमति, अन्य धर्मों पर प्रतिबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम — बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री — के मंदिर समितियों ने प्रवेश नियमों को स्पष्ट किया है। अब इन पवित्र स्थलों में हिंदू होने के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों को भी दर्शन की अनुमति दी जाएगी क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत इन्हें सनातन परंपरा का हिस्सा माना जाता है। वहीं, अन्य धर्मों के अनुयायियों को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा, ताकि चार धाम की धार्मिक शुद्धता और परंपराएं बनी रहें। मंदिर समितियों ने कहा है कि यह निर्णय नई व्यवस्था नहीं बल्कि पुराने धार्मिक नियम का पालन है, जिसके तहत केवल वे लोग दर्शन कर सकते हैं जो सनातन परंपरा और श्रद्धा को मानते हैं। इस कदम का उद्देश्य मंदिरों के धार्मिक चरित्र और आस्था की रक्षा करना बताया गया है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें