28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान का भयानक क्रैश हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह दुर्घटना बड़ती हुई आग, धुएं और भयानक आवाज के साथ हुई, जिसे देखकर कई लोगों की सांसे थम सी गईं।
सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर उतरने की कोशिश में असफल रहा और अचानक जमीन पर धड़ाम से टकरा गया। कुछ ही पलों में विमान प्रचंड आग के गोले में बदल गया और काला धुआं आसमान में फैल गया।
रिपोर्टों के अनुसार विमान ने पहले भी एक लैंडिंग प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरी बार उतरने के प्रयास में यह नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजित पवार सहित विमान पर सवार कुल पाँच लोग शहीद हो गए।
स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मदद के लिए मौके पर पहुँचा, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वे समय रहते किसी को बचा नहीं पाए। भारी आग की वजह से शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
अकस्मात यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती में हुआ, जहां पवार चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना से महाराष्ट्र में शोक की लहर फैल गई है। जांच एजेंसियाँ अब तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच कर रही हैं।
