साइबर ठगी में बुजुर्ग ने गंवाए 1.10 करोड़ रुपये, खुद बताई 3 सुरक्षा टिप्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक वरिष्ठ नागरिक साइबर फ्रॉड का शिकार बनकर अपनी जिंदगीभर की कमाई लगभग 1.10 करोड़ रुपये ठगों को दे बैठा। पीड़ित पहले एक प्रतिष्ठित बैंक में उच्च पद से रिटायर हुआ था, बावजूद इसके साइबर स्कैम के जाल में फंस गया। ठगों ने उसे आकर्षक मुनाफे का लालच देकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया और फिर उसके खाते से रकम निकाल ली। बाद में जब उनसे अतिरिक्त राशि की मांग की गई तो पीड़ित ने अपने परिवार को बताया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
इस दुखद अनुभव से सीख लेते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव दिए ताकि अन्य लोग ऐसी ठगी का शिकार न बनें:

किसी भी डिजिटल लेनदेन या शर्त में परिवार को शामिल करें और छिपाकर न रखें।

लोकलुभावन ऑफ़र और भारी मुनाफे के वादों में कभी भी फँसे नहीं।

अगर किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड लगता है तो तुरंत पुलिस / साइबर सेल से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें