प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के कारवार में दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स  पर पोस्ट किया;

“कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें