प्रधानमंत्री कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे।

यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा। नव नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय इत्‍यादि शामिल हैं।

रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का निरंतर ध्यान है। इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्‍यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ‘विशेष अभियान 6.0’ को और तेज किया; इसके तहत संस्थानों में साफ-सफाई, स्‍थायी अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्यालय वातावरण को बढ़ावा दिया

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ‘विशेष अभियान 6.0’ को और तेज किया; इसके तहत संस्थानों में साफ-सफाई, स्‍थायी अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्यालय वातावरण को बढ़ावा दिया