प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।
इस लेख में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं कि भारतीय कृषि को रूपांतरित करने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें पोषण सुरक्षा के महत्व का उल्लेख करते हुए उच्च मूल्य वाली फसलों, जलवायु-अनुकूल खेती, संसाधनों के कुशल उपयोग और किसानों के लिए बेहतर बाजार पहुंच पर भी बल दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा :
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं कि भारतीय कृषि को बदलने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और अनुसंधान केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
वह पोषण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हैं, जिसमें उच्च मूल्य वाली फसलों, जलवायु-अनुकूल कृषि, संसाधनों के कुशल उपयोग और किसानों के लिए बेहतर बाजार पहुंच पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है।
