बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र और BNP के वरिष्ठ नेता तारिक रहमान 17 वर्षों के निर्वासन के बाद लंदन से ढाका लौट आए हैं। उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब देश फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों की तैयारी कर रहा है। एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और BNP कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने इस घटनाक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया है। ‘डार्क प्रिंस’ के नाम से चर्चित तारिक रहमान की राजनीतिक सक्रियता से अंतरिम यूनुस सरकार पर दबाव बढ़ सकता है, वहीं भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी इसके प्रभाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों में तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभर सकते हैं।

