जैठा भरवाड़ को संगठन में बड़ा पद देने की तैयारी? उपाध्यक्ष पद से दिलवाया गया इस्तीफा, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से जैठा भरवाड़ के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना के चलते उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिलवाया गया है। इस्तीफे के समय मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है। जैठा भरवाड़ ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

इस्तीफे के बाद जैठा भरवाड़ ने कहा कि उन्होंने काम के बढ़ते बोझ के कारण स्वेच्छा से यह फैसला लिया है और इसके पीछे किसी तरह का विवाद नहीं है। गौरतलब है कि जैठा भरवाड़ 1998 से 2022 तक लगातार छह बार शहरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2022 के त्रिकोणीय मुकाबले में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। वे नाफेड के चेयरमैन, पंचमहल डेयरी और पंचमहल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सहित कई सहकारी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें